सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में एक जुलाई से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से हिमाचल में भी उस दिशा में विचार-विमर्श किया जा रहा है कि कब-कब क्या-क्या लागू किया जाना है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंजाब के वेतन आयोग को ही हिमाचल प्रदेश में लागू किया जाता रहा है। पंजाब सरकार ने एक जुलाई से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि स्वाभाविक रूप से हिमाचल में भी उस दिशा में विचार-विमर्श किया जा रहा है कि कब-कब क्या-क्या लागू किया जाना है।
विज्ञापन
स्कूल खोलने पर अगली कैबिनेट बैठक में ही मंत्रणा होगी। शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोविड के मामलों में पिछले दिनों से लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश में शादी समारोह करने पर रोक नहीं है, पर भीड़ ज्यादा इकट्ठा करना सही नहीं है।
सीएम ने कहा कि इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अगर तीसरी लहर आ भी जाती है तो मजबूती के साथ इस लहर का सामना करेंगे। अभी लोगों को लंबे समय तक घर में ही रोके रखना सही नहीं है। धीरे-धीरे चीजों को खोला जाएगा। एसओपी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का देहांत से देश को बड़ी क्षति
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मिल्खा सिंह खेल जगत में बड़ा नाम था। उनकी दुखद मृत्यु स्वाभाविक रूप से पीड़ा देती है। उनका नाम खेल जगत में अमर रहेगा। उनके देहांत से स्वाभाविक रूप से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है।