इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि शांता कुमार को एक लाख 75 हजार वोटों की बढ़त मिली थी। इस बार सवा दो लाख की बढ़त का लक्ष्य रखा है। जिन्हें टिकट नहीं मिला है वे अब पार्टी का झंडा उठाकर प्रत्याशी की जीत के लिए डट गए हैं।
शांता कुमार ने कहा कि वे आखिरी दम तक पार्टी की सेवा में लगे रहेंगे। उन्होंने लोस चुनाव के लिए प्रत्याशी किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, मंत्री सरवीन चौधरी, इंदू गोस्वामी, कृपाल परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश बराड़ मौजूद रहे।