फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटकर सीएम जयराम बोले- जैसा आप सोच रहे, वैसा कुछ नहीं

Wed, 15 Sep 2021 11:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि नई दिल्ली में उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट हुई है। संगठन के नेताओं से चर्चा हुई संगठन की यह बैठक 25 दिन पहले से प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वह पूर्व निर्धारित बैठक में दिल्ली गए थे। जिस तरह की बातें कुछ लोग सोच रहे हैं, वैसा कुछ नहीं हुआ है। प्रदेश में बडे़ बदलाव पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर किए सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने मुस्कराते हुए कहा - जो आप लोग सोच रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम के दिल्ली दौरे के बीच बयान दिया था कि उन्होंने सोशल मीडिया में पढ़ा है कि पांच नहीं, छह मुख्यमंत्री बदलने हैं। इसलिए जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी बचा लें। सीएम जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि नई दिल्ली में उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट हुई है। संगठन के नेताओं से चर्चा हुई संगठन की यह बैठक 25 दिन पहले से प्रस्तावित थी।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के भाजपा प्रभारी, सह प्रभारी, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री नहीं थे। आगे के रोडमैप पर भी चर्चा हुई है।  हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के कार्यक्रमों को पूरे हिमाचल में ले जाने के लिए रूपरेखा बन रही है। इस बारे में नई दिल्ली में भी चर्चा हुई है। इस शेड्यूल के मुताबिक एक बैठक में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक हुई है। 25 दिन पहले का शेड्यूल तय था। दिल्ली का दौरा अच्छा रहा।
विज्ञापन


आने वाले वक्त में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से चाहे उपचुनाव हैं या फिर अगले साल के चुनाव हैं। स्वर्ण जयंती पर क्या किया जा सकता है। इन सारी बातोें की चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को शिमला आ रहे हैं। उन्होेंने राष्ट्रपति राजनीति से ऊपर होते हैं। हम सभी को उस कार्यक्रम की गरिमा को समझते हुए इस कार्यक्रम का अभिनंदन करना चाहिए। सीएम ने जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज बनाने की प्रक्रिया पर कहा कि अगर इसका परीक्षण सफल होता है तो देश भर में इसका लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें