अभिनेत्री कंगना रनौत को शिवसेना नेताओं की ओर से दी जा रही धमकियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और उन्होंने अपनी हर बात हिम्मत से कही है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कंगना को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंगना ने ऐसा क्या कर दिया कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
सिर्फ साहस से राष्ट्रवाद का समर्थन किया है। फिल्म जगत में होने वाली कई बातों को कंगना ने हिम्मत से सामने रखा है। शिवसेना एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा के बाद राष्ट्रवाद का समर्थन करती है। लिहाजा, कंगना को शिवसेना की ओर से अधिक सहयोग मिलना चाहिए। शांता ने कंगना के परिवार से फोन पर बात कर सलाह दी है कि अब कंगना इस विवाद में अधिक न उलझे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम से भी आग्रह किया कि वे उद्धव ठाकरे से जल्द बात करें।