फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्बर नदी में नहाने उतरा युवक बहा, हाथ धोते हुए बाता नदी में बह गया अधेड़

Sun, 06 Sep 2020 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू/पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिमला जिले के रोहड़ू में पुलिस थाना जुब्बल के अंतर्गत सावड़ा में पब्बर नदी में नहाने उतरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस तलाश कर रही है। मांदल गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस चौकी सरस्वतीनगर में सूचना दी कि उनके पास आए मजदूर देव अर्जुन, संतोष, प्रेम बहादुर और किशन शनिवार को दिन में सावड़ा पुल के समीप पब्बर नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन


नहाते समय 25 वर्षीय युवक किशन निवासी दलखोला (पश्चिम बंगाल) पब्बर नदी में बह गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने भी इसमें सहयोग किया लेकिन, नदी में बहे युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

सिरमौर जिले के पांवटा उपमंडल की ग्राम पंचायत पुरुवाला का एक व्यक्ति बाता नदी में हाथ धोते वक्त फिसल कर बह गया। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मवेशियों को हरा चारा लेने निकला था। सूचना मिलने पर माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

पांवटा साहिब की पुरुवाला ग्राम पंचायत प्रधान कमल सिंह चौधरी और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह नागरा का कहना है कि पुरुवाला ग्राम पंचायत के ग्राम बल्लूवाला निवासी गुरविंद्र सिंह (42) उर्फ भोला अपने घर से कुछ दूरी पर परिवार के सदस्यों के साथ मवेशियों के लिए हरा घास लेने और खेतों में काम करने निकला था। काम पूरा करने के बाद व्यक्ति नदी की तरफ हाथ धोने निकला। कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति का नदी में अचानक पांव फिसल गया।

शारीरिक संतुलन बिगड़ने पर नदी में बहने लगा। लोग मौके की तरफ दौड़े लेकिन तब तक व्यक्ति तेज बहाव में काफी दूर निकल गया था। ग्रामीणों ने माजरा पुलिस को भी सूचित कर दिया जिसके बाद एएसआई हरदेव सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया।

कई घंटों तक तलाश अभियान चलता रहा लेकिन युवक का तेज बहाव में कोई पता नहीं चल सका है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। बाता नदी में डूबे व्यक्ति (42) की स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें