फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jairam Thakur: विवि और कॉलेज के प्रवक्ताओं को जल्द यूजीसी स्केल

Wed, 08 Jun 2022 10:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, मंडी

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विवि और कॉलेज के प्रवक्ताओं को जल्द यूजीसी स्केल मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने ऐसे आयाम स्थापित किए हैं कि आज केरल को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड्डल मैदान मंडी में राज्य स्तरीय लैपटॉप वितरण समारोह में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विवि और कॉलेज के प्रवक्ताओं को जल्द यूजीसी स्केल मिलेगा। सरदार वल्लभ पटेल विश्वविद्यालय दो माह में पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने ऐसे आयाम स्थापित किए हैं कि आज केरल को भी पीछे छोड़ दिया है। एक मजूदर के बच्चे बड़े-बड़े स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना में 20 हजार विद्यार्थियों को 83 करोड़ रुपये की राशि से खरीदे गए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 60 मेधावियों को अपने हाथों से लैपटॉप बांटे। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में उनकी माताओं का योगदान सबसे अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों की शिक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में वे लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के 16 मेधावियों से सीधा संवाद किया और उनसे उनके भविष्य की रणनीति के बारे में पूछा। इनमें मंडी से तीन, कांगड़ा से तीन और बाकी सभी जिलों से एक एक विद्यार्थी के साथ सीएम ने संवाद किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रधान सचिव शिक्षा मनीष गर्ग, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा,  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें