फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गगल एयरपोर्ट पहुंचा विवेक का पार्थिव शरीर, सीएम जयराम ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 11 Dec 2021 02:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार वीर जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को गगल एयरपोर्ट पर पहुंचा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीर जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

 
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार वीर जवान के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने परिवार को अतिरिक्त 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 1993 में जन्मे विवेक 2012 में सेना में भर्ती हुए और परिवार से अकेले कमाने वाले थे। उन्होंने मौके पर मौजूद वीर जवान के पिता रमेश चंद को भी सांत्वना दी। 
विज्ञापन


विधायक जयसिंहपुर रविंदर धीमान, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल पीएन अनंतनारायण, ब्रिगेडियर एमके शर्मा, कैप्टन मंगेश भोंसले, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और एसपी खुशाल शर्मा ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें