मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से नई दिल्ली के अधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए। प्रदेश में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को लेकर उन्होंने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
प्रदेश में 62 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की डीपीआर को बजट स्वीकृत है, जबकि उनके लिए परामर्शी कंपनियों का चयन होना शेष है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को अवगत करवाया कि डीपीआर बनाने की प्रक्रिया 31 मार्च के बाद शुरू हो जाएगी, जिसके बाद केंद्र से सड़कों के लिए धनराशि जारी की जानी है।