फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शूलिनी के आगे नतमस्तक सोलन, भव्य शोभायात्रा के बीच निकली पालकी

Sat, 23 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शूलिनी के भव्य रूप और शोभायात्रा के आगे समूचा सोलन शुक्रवार को नतमस्तक हो गया। कतारबद्ध खड़े लोग घंटों तक माता की पालकी का इंतजार करते रहे। मेले में भीड़ बढ़कर एक भारी हुजूम में बदल गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुरानी कचहरी के समीप पार्किंग में लगे पंडाल में मां शूलिनी की पालकी का स्वागत किया। भीड़ के बीच माता की पालकी दो बजकर 50 मिनट पर चौक बाजार पहुंची। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले संस्कृति का हिस्सा और धरोहर हैं। सरकार इन्हें सहेजने को विशेष प्रयास करेगी। इसे पर्यटन कारोबार से भी जोड़ा जाएगा।

मेले को विकसित करेगी सरकार

पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। सोलन में तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शूलिनी की महिमा न सिर्फ सोलन, बल्कि बाहरी इलाकों में भी है। लोग दूरदराज से मेले में शरीक होने आते हैं।

सरकार भविष्य में इस ऐतिहासिक मेले को भी विकसित करने पर विचार करेगी। साथ ही प्रदेश के दूसरे हिस्सों में जहां भी ऐसी परंपरा है उसे आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। यहां माता का स्वागत करने को काफी देर से लोग कतारबद्ध खड़े थे। मुख्यमंत्री ने चौक बाजार की पार्किंग में माता की पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

लोगों ने किया स्वागत

इसके बाद बघाट बैंक से मां शूलिनी की पालकी पर पुष्प वर्षा की गई। मां शूलिनी के भव्य रूप को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के बीच मां शूलिनी की पालकी मुख्य मंदिर से निकली। जगह-जगह पालकी का लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता व व्यापार मंडल सोलन के प्रधान मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें