फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 करोड़ का और लोन लेगी जयराम सरकार, 50 हजार करोड़ पहुंचा कर्ज

Sat, 23 Jun 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए हिमाचल सरकार और 800 करोड़ का लोन लेने जा रही है। सरकार इसको लेकर आरबीआई में आवेदन कर अपनी प्रतिभूतियां की नीलामी करेगी। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


जयराम सरकार को बने अभी 6 महीने ही हुए हैं और मई, 2018 तक भाजपा सरकार 2000 करोड़ का लोन ले चुकी है। अब आठ सौ करोड़ और लोन लिया जा रहा है।

विज्ञापन

गौर करें तो हिमाचल करीब 47 हजार करोड़ के कर्जे में पहले से ही डूबा हुआ है। इस तरह से अब यह कर्जा 50 हजार करोड़ के आसपास हो जाएगा। सरकार पहले ही कह चुकी है कि बिना लोन लिए सरकार चलाना मुश्किल है। हिमाचल में जिस किसी की भी सरकार सत्ता में रही है, कर्जे लेकर ही देनदारियां निपटाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें