फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: आईजीएमसी में इंजेक्शन के रिएक्शन से बिगड़ी थी सीएम जयराम की सेहत

Thu, 24 Feb 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबीयत आईजीएमसी शिमला अस्पताल में लगाए गए इंजेक्शन के रिएक्शन से ही ज्यादा बिगड़ी थी। सूत्रों के अनुसार एम्स के विशेषज्ञों ने भी उन्हें बताया है कि खून पतला होने का यह इंजेक्शन कई बार ऐसी प्रतिक्रिया कर जाता है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबीयत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला अस्पताल में लगाए गए इंजेक्शन के रिएक्शन से ही ज्यादा बिगड़ी थी। यह बात बुधवार को सामने आई है। इससे समस्या इतनी बढ़ गई कि उन्हें चार दिन तक नई दिल्ली स्थित एम्स में दाखिल रहना पड़ा। अब मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं।  गौर हो कि हल्की तबीयत खराब होने पर सीएम आईजीएमसी में उपचार के लिए गए थे। सीने में दबाव के बाद आईजीएमसी में उनका खून पतला करने के लिए एक इंजेक्शन लगा था।

विज्ञापन


यह इंजेक्शन प्रतिक्रिया कर गया। इसी से उनका पेट भी नीला होने लगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स नई दिल्ली का रुख किया। वहां वह रूटीन चेकअप के लिए गए। उन्होंने एम्स में डॉक्टरों से आधे घंटे का समय लिया था, लेकिन उन्हें 104 डिग्री तक बुखार पहुंच गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी। सूत्रों के अनुसार एम्स के विशेषज्ञों ने भी उन्हें बताया है कि खून पतला होने का यह इंजेक्शन कई बार ऐसी प्रतिक्रिया कर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें