फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के शीत सत्र के बाद वापस आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री

Mon, 17 Dec 2018 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार धर्मशाला के तपोवन से शिमला लौट आई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके कई मंत्री और अधिकारी वापस शिमला पहुंच गए हैं। बाकी सत्तापक्ष और विपक्ष के अधिकांश विधायक भी अपने-अपने हलकों में चले गए हैं। इसके बाद सोमवार से राज्य सचिवालय में रौनक लौट आएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र छह दिन तक धर्मशाला में चला। शनिवार को इसका समापन हो गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला लौट आए हैं, वहीं कई मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने रविवार के दिन ही राजधानी शिमला का रुख कर लिया। कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी तो शनिवार को ही अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रुखसत हो गए। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश सचिवालय में सन्नाटा छाया हुआ था। यही हाल सरकारी विभागों के कार्यालयोें और निदेशालयों के थे।

विज्ञापन

दिन भर ओक ओवर में रहे सीएम, आज रोहतक जाएंगे

सीएम जयराम ठाकुर रविवार को दिन भर अपने सरकारी निवास स्थान ओक ओवर में रहे। सोमवार सुबह वह रोहतक जाएंगे। वहां सीएम ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर बाद रोहतक से सुंदरनगर के लिए लौट आएंगे। सुंदरनगर में सीएम पेंशनर्स डे के अवसर आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

एक साल के जश्न को दोबारा धर्मशाला जाएगी सरकार 
एक  वर्ष का जश्न मनाने के लिए जयराम सरकार दोबारा धर्मशाला जाएगी। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। बेशक सरकार का धर्मशाला प्रवास खत्म हो गया हो, मगर आगामी दिनों केे सरकारी कामकाज में भी सरकार धर्मशाला की तैयारियों में लीन नजर आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें