टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के किसी भी होटल में टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता तीन दिन निशुल्क रह सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्रसन्नता होगी कि ओलंपिक पदक विजेताओं का अभिनंदन करने का प्रदेश सरकार को मौका मिले। ओलंपिक पदक विजेता प्रदेश में कहीं भी एचपीटीडीसी के किसी भी होटल में तीन दिन निशुल्क ठहरकर यहां की संस्कृति और सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं।
सीएम ने ओलंपिक पदक विजेताओं को बधाई भी दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाली हॉकी टीम के मूल रूप से चंबा जिले के डलहौजी निवासी सदस्य खिलाड़ी वरुण कुमार को एक करोड़ रुपये नकद इनाम और डीएसपी के पद पर नौकरी देने की सदन में घोषणा भी की है।