फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- प्रदेशवासी कागज से बनी थालियों और पत्तलों को उपयोग में लाए

Mon, 09 Aug 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने प्लास्टिक और थर्माकोल कटलरी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है क्योंकि यह वातावरण को दूषित करने का प्रमुख स्रोत है।
विज्ञापन
स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान का आगाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को रिज से नगर निगम शिमला के 250 सफाई मित्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस प्राकृतिक सौंदर्य को संजोकर रखने के लिए स्वच्छता की आदत अपनाकर अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से प्लास्टिक की खरीद के लिए पुन खरीद नीति आरंभ की है ताकि धरती को इससे गैर सड़नशील (नॉन बायोडिग्रेडेबल) कचरे से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक उपभोक्ताओं से एक लाख किलोग्राम प्लास्टिक की खरीद की जा चुकी है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने प्लास्टिक और थर्माकोल कटलरी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है क्योंकि यह वातावरण को दूषित करने का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार कागज से बनी थालियों और पत्तलों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। थर्माकॉल व प्लास्टिक के स्थान पर पत्तलों व डोनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा गरीबों को पत्तल और डोने बनाने की लगभग 100 मशीनें प्रदान की गई हैं।

इससे उन्हें आजीविका अर्जित करने में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों और अन्य स्वयं सहायता संगठनों को भी पर्यावरण प्रदूषण के नियंत्रण और राज्य को स्वच्छ बनाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों और नगरपालिकाओं को 70 प्लास्टिक श्रैडर मशीनें भी प्रदान की। यह मशीनें नगरपालिकाओं को कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन में सहायक सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उधर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य की नगरपालिकाएं न केवल घर.घर जा कर कचरा एकत्रित कर रही हैं बल्कि इस कचरे का वैज्ञानिक निष्पादन भी सुनिश्चित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका सामाजिक आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को ओकओवर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए भाजपा किसाना मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा (बबली) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बोर्ड को गठित करने का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कामगारों से बोर्ड के तहत अपना पंजीकरण करवाने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। बबली ने आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जोश के साथ कार्य करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें