फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का मौसम: जलभराव से दो घंटे बंद रहा बद्दी-पिंजौर मार्ग, सनवारा के पास हुआ भूस्खलन

Mon, 09 Aug 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश का मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
बद्दी में हाईवे पर बहता बरसाती पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलभराव के चलते सोमवार को बद्दी-पिंजौर नेशनल हाईवे पर गोरखनाथ के समीप वाहनों की आवाजाही दो घंटे तक बंद रही। मार्ग के बंद होने से सभी वाहन वाया बरोटीवाला भेजे गए। एक साथ दोनों ओर से सैकड़ों वाहन आने से इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


इस मार्ग पर पानी भरने और ट्रक के बीच में धंसने से वाहन चालक जाम में फंसते रहे। सुबह साढ़े आठ बजे से लगा यह जाम दस बजे के बाद खुला। इसके अलावा जिला चंबा में खड़ामुख के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन से साढ़े पांच घंटे होली-खड़ामुख मार्ग बंद रहा।

कालका-शिमला एनएच पर सोमवार तड़के सुबह सनवारा के समीप भूस्खलन होने से रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से यातायात को दूसरी लेन में डायवर्ट करना पड़ा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। बिलासपुर में 16 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। राजधानी में कई दिनों बाद दिन भर मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश का मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.3, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 32.8, भुंतर 32.7, सुंदरनगर 32.2, कांगड़ा 30.1, चंबा 29.9, सोलन 29.5, धर्मशाला 27.2, शिमला 23.2, केलांग 22.3, डलहौजी 20.6 और कल्पा में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, रविवार रात को नयनादेवी में 112, डलहौजी 46, पच्छाद 35, नाहन-सरकाघाट- नालागढ़ 34, बलद्वाड़ा 32, बड़सर 28, अंब-कांगड़ा 22, चुवाड़ी 19, मनाली 17, कसौली 16, शिमला-धर्मशाला-कंडाघाट 15 और पांवटा साहिब में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन

पौंग बांध में गिरा जलस्तर

पौंग बांध में सोमवार को जलस्तर 1333.04 फीट पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 9.71 फीट कम है। पिछले वर्ष आज के दिन पौंग बांध का जल स्तर 1342.75 था। इस बार जलस्तर कम होने का कारण बारिश का ज्यादा नहीं होना माना जा रहा है। 

सोमवार को बांध में 22565 क्यूसिक पानी की आवक रही। जबकि 12505 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। पौंग बांध में भरपूर पानी होने से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलती है। बिजली का उत्पादन भी भरपूर मात्रा में होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें