फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- हिमाचल में नवंबर अंत तक शत-प्रतिशत पूरा होगा कोविड टीकाकरण

Sun, 31 Oct 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम जयराम ने कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को निष्ठा से पालन करने के लिए लोगों की सराहना की। कहा कि प्रदेश देश में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पाने वाला प्रथम राज्य बना है। 
विज्ञापन
सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया था। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता तथा अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


सीएम ने कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को निष्ठा से पालन करने के लिए लोगों की सराहना की। कहा कि प्रदेश देश में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पाने वाला प्रथम राज्य बना है। नवंबर अंत तक पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राधारमण शास्त्री, एमसी महापौर सत्या कौडल, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन मौजूद रहे।

अंकित शर्मा ने नेतृत्व में जवानों ने दी सलामी 
समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउटस एंड गाइड्स के दलों ने मार्चपास्ट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सलामी दी। पुलिस उप-अधीक्षक अंकित शर्मा ने मार्चपास्ट का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


कांग्रेस के दौर में कोविड नहीं था, बावजूद सिलिंडर 1360 रुपये बिका: जयराम
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों के परिणाम अच्छे आएंगे। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर उपचुनावों में सरकार के खिलाफ महंगाई के अलावा अन्य कोई भी बड़ा मुद्दा उठाने की कोशिश नहीं हुई है। महंगाई कांग्रेस के हाथ में एक बड़ा मुद्दा था। इसका उन्होंने चुनाव में भरपूर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ही सरकार में महंगाई हुई, ऐसा नहीं है। कांग्रेस की सरकार में भी सिलिंडर 1360 रुपये में बिका। प्याज 120 रुपये किलो बिकी। चीनी मार्केट से गायब हुई। मिल नहीं रही थी। ऐसी स्थिति एक बार नहीं अनेक बार ऐसी स्थिति हुई। कहा कि कोरोना महंगाई का कारण रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें