फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सीएम जयराम बोले- पांच राज्यों में भाजपा सरकारों ने किया रिपीट, अब हिमाचल की बारी

Tue, 05 Apr 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोहर(मंडी)

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं हिमाचल में पांच साल बाद दोबारा सत्ता में नहीं आते,  ऐसा रिवाज है। जरा कांग्रेसी नजर घुमा के देख ले। यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा पांच साल सत्ता में रह कर फिर सत्ता में आई। हिमाचल में भी यही होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम फिर सत्ता में आएंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सराज के थाची में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेसी विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत बातें कर रहे थे। यूपी में उनकी दो सीटें आईं और पंजाब में चन्नी साहब अपनी दोनों सीटों पर हार गए। कांग्रेसी कहते हैं हिमाचल में पांच साल बाद दोबारा सत्ता में नहीं आते ऐसा रिवाज है। जरा कांग्रेसी नजर घुमा के देख ले। यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा पांच साल सत्ता में रह कर फिर सत्ता में आई। हिमाचल में भी यही होने वाला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम फिर सत्ता में आएंगे। हमने ईमानदारी से गरीबों की मदद के लिए काम किया है। जयराम ने कहा कि  सवा तीन लाख से ज्यादा मुफ्त गैस चूल्हे घर-घर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूछना चाहिए कि उन्होंने कभी एक भी चूल्हा किसी गरीब के घर पहुंचाया। सीएम ने कहा कि हम शगुन योजना के रूप में गरीब लड़कियों के विवाह पर 31 हजार दे रहे हैं। हिमाचल में चार वर्ष के कार्यकाल में जितनी सड़कें बनीं, उतनी आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं बनाईं।  सीएम ने कहा कि जिम्मेदारी बड़ी है जिसे आप भी समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें