फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र में आने का दिया न्योता

Thu, 09 Sep 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हिमाचल प्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले सीएम जयराम व विधानसभा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। परमार ने राष्ट्रपति को 17 सितंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा आने और सुबह 11:00 बजे प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयंती वर्ष पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को सूचित किया कि सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य भर में स्वर्णिम हिमाचल समारोह आयोजित कर रही है, क्योंकि राज्य इस वर्ष 25 जनवरी को 50 वर्ष का हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और मुख्य सचिव राम सुभग सिंह उपस्थित थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम जयराम ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट, पर्यटन के लिए एडीबी परियोजना को पुनर्जीवित करने की मांग रखी
 

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और भाजपा राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल के साथ हिमाचल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित दौरे पर विस्तृत चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह से मिले राज्यपाल आर्लेकर
 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वीरवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के साथ हिमाचल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित दौरे पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्हें विशेष सत्र के संबंध में राष्ट्रपति को दिए निमंत्रण के संबंध में जानकारी दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें