फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस 50 साल से करती रही भ्रष्टाचार

Tue, 26 Oct 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

मुख्यमंत्री ने ढालपुर व मणिकर्ण के शाट में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं पहले की हैं, उनको पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार किया है और इसी को वह अपना विकास मानती है। अगर कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर किया होता तो कोविड काल में स्थिति और भी अच्छी होती। मुख्यमंत्री ने ढालपुर व मणिकर्ण के शाट में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं पहले की हैं, उनको पूरा किया जाएगा। वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि यदि वह सांसद बनते हैं तो पर्यटन से जुड़े नए स्थानों को विकसित करना और रोजगार उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी जनसभाओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें