फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के लक्कड़ बाजार में लकड़ी से बना चार मंजिला भवन जलकर राख

Fri, 07 Jun 2019 09:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में दशकों पुराना बना एक और रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। लक्कड़ बाजार के रिवोली सड़क के पास रात करीब डेढ़ बजे अचानक चार मंजिला भवन आग की लपटों में घिर गया।

विज्ञापन


कुछ ही पल में लकड़ी से बना यह भवन जलकर राख हो गया। भवन से उठे धुएं से रिज मैदान और लक्कड़ बाजार के पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक दशकों पुराना भवन राजीव गोयल पुत्र जगत राम गोयल फिंगास निवासी का है।

प्रशासन की ओर से भवन को पहले से ही असुरक्षित घोषित कर दिया था। इसके बाद से इस मकान में कोई नहीं रहता था। बताया जा रहा है कि पहले भी अग्निशमन विभाग दो बार इस मकान को आग से बचा चुका है। लेकिन बीते रात भड़की आग में यह मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


हालांकि मकान के साथ लगते दो गोदामों में पड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। इसके अलावा चार मोटरसाइकिलों को भी आग की भेंट में चढ़ने से बचाया गया है।

    अग्निशमन विभाग के मुताबिक मालरोड स्थित अग्निशमन केंद्र को 12:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। मालरोड से जवानों का दल रेस्क्यू के लिए रवाना हुआ और करीब सात मिनट में मौके पर पहुंचा। आग पर नियंत्रण पाने में जुट गए।

कुछ मिनट बाद छोटा शिमला और बालूगंज से भी दमकल दल मौके पर पहुंचे। से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ देर बाद भवन आग से पूरी तरह घिर गया और धड़ाम से गिर गया।

इसी बीच चार मंजिला मकान का मलबा रिवोली सड़क समेत सर्कुलर रोड पर जा गिरा। इसके बाद जवानों ने सड़क से मलबे को हटाया और सड़क को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खुलवाया। शुक्रवार शाम तक मलबे से धुआं उठता रहा।

विज्ञापन

फेस्टिवल के खत्म होते ही मची अफरातफरी 

- फोटो : अमर उजाला
समय रात 12:15 बजे। समर फेस्टिवल के समापन के बाद रिज मैदान पर आकाश में धूआं उठ रहा है। लिफ्ट की तरफ जाने वाले लोग कुछ आशंकित हो जाते हैं। मालरोड से भी लोग तेज कदम लगाते हुए पद्मदेव कांप्लैक्स की तरफ बढ़ रहे हैं। कांप्लेक्स में प्रदर्शनी लगाए लोगों घबराए हुए हैं। पंडाल के बाहर खड़ा व्यक्ति दबी आवाज में साथी को बोलता है, सभी अपने-अपने स्टालों के सोलर लैंप बंद कर दें।

सैलानियों को एक समूह कांप्लेक्स के एक किनारे खड़े होकर नीचे की तरफ कुछ देख रहे हैं। लक्कड़ बाजार के मकान में आग भड़की है। आग की चिंगारियों रिज मैदान की तरफ उड़कर आती हैं। सैलानी चलते-चलते कहते हैं प्रशासन को आग लगने की जानकारी दो।  रात 12:28 बजे लक्कड़ बाजार रिवोली सड़क के पास एक विशालकाय चार मंजिला मकान आग से पूरी तरह घिर चुका है।

अग्निशमन विभाग का एक जवान पहले से ही मकान के बाईं तरफ से मोर्चा संभाले हुए है। दो अग्निशमन गाड़ियां हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंचीं और मकान के दाई ओर से बचाव कार्य शुरू किया जाता है। 12:40 बजे मकान में करीब पंद्रह मिनट के भीतर एक के बाद एक चार धमाकों से लक्कड़ बाजार का पूरा इलाका गूंज उठता है। इससे सड़क से मकान आरपार करना मुश्किल हो गया है।

इसी बीच, अग्निशमन के डीएफओ डीसी शर्मा एकाएक चार मंजिला मकान के दूसरी मकान में मोर्चा संभालते नजर आए और अपने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए जवानों की चेन बनाई तथा मकान के पीछे की तरफ चले गए। पानी की बौछारों बरसाई गईं। करीब एक बजे मकान लकड़ियों की गड़गड़ाहट से धराशाई हो गया और चारों ओर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें