फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर: सड़क निर्माण में किसी भी सूरत में न हो गुणवत्ता से समझौता

Thu, 11 Nov 2021 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने अच्छा काम किया है। जो लक्ष्य दिए थे, सब उसके काफी करीब पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। बजट सत्र से पहले एक बार फिर सड़कों की समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने वीरवार को सड़कों की स्थिति पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जयराम ठाकुर ने इस समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग ने अच्छा काम किया है।

विज्ञापन


जो लक्ष्य दिए थे, सब उसके काफी करीब पहुंचे हैं। बरसात लंबी होने और कोविड का असर होने के बावजूद हर क्षेत्र में काम हुए हैं। मंडी जिला तो पूरे देश भर में पहला जिला है जो इस मामले में पहले नंबर पर आया है। बजट सत्र से पहले एक बार फिर से सड़कों की समीक्षा होगी, जिससे प्रदेश में अच्छी कनेक्टिविटी की जा सके। उन्होंने कहा कि भवन बन रहे हैं।

ये अलग-अलग विभागों के बनाए जा रहे हैं। कई जगहों पर कॉलेज के भवन बन रहे हैं। काम सत्तर फीसदी से ज्यादा हो गया है। कुछ प्राथमिकताओं की जगहें तय की गई हैं। आधारभूत ढांचे के नजरिये से भी काम हो रहा है। कई जगहों पर मिनी सचिवालय भी बन रहे हैं। जयराम ने दो टूक कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। इस बात को वह सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


एनएच के काम में देरी के मामले केंद्र से उठाएंगे
जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग यानी एनएच के काम में देरी के मामले पर लगातार फालोअप हो रहे हैं। ये मामले केंद्र सरकार को जा रहे हैं। उन्हें इसकी उम्मीद है कि इस बारे में उचित कार्रवाई हो रही है। मनाली, पंडोह, सुंदरनगर के आसपास एनएच खराब हुए हैं, उससे कठिनाई हो रही है। जल्दी ही इन्हें ठीक किया जाएगा। मनाली और शिमला में फोरलेनिंग का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें