फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक का इतने फीसदी वेतन छह महीने के लिए स्थगित, अधिसूचना जारी

Sat, 18 Apr 2026 02:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

सरकार ने आगामी छह महीने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व विधायकों के वेतन का हिस्सा स्थगित((डेफर)) करने की अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
वेतन का हिस्सा स्थगित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी छह महीने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व विधायकों के वेतन का हिस्सा स्थगित((डेफर)) करने की अधिसूचना जारी कर दी है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य मामले) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगले छह माह के लिए मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के वेतन का 30 प्रतिशत और विधानसभा सदस्यों के वेतन का 20 प्रतिशत अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। 

विज्ञापन

वेतन के स्थगित भाग को कटौती नहीं
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि वेतन के स्थगित भाग को कटौती के रूप में नहीं समझा जाएगा और इसे बाद में किसी ऐसी तारीख को जारी किया जाएगा, जैसी राज्य की वित्तीय स्थिति के आधार पर सरकार की ओर से विनिश्चित की जाए । यह उपाय अस्थायी प्रकृति का है और वित्तीय संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए एक सामूहिक प्रयास के रूप में किया जा रहा है। अधिसूचना मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन

बजट में हुई थी वेतन का हिस्सा डेफर करने की घोषणा
 मुख्यमंत्री ने 21 मार्च को बजट पेश करते हुए आर्थिक संकट के बीच अपना, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, सियासी ओहदेदारों और अधिकारियों का वेतन 3 से 50 फीसदी तक छह महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा की थी। इसमें ग्रुप-ए व ग्रुप-बी के अधिकारियों के वेतन का तीन प्रतिशत हिस्सा अस्थायी रूप से डेफर किया गया था। हालांकि,  सरकार ने प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों का तीन फीसदी वेतन छह माह के लिए स्थगित (डेफर) करने का फैसला 15 अप्रैल को वापस ले लिया था।  रिकांगपिओ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह एलान किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें