फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के सिस्सू पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने चखा चिलड़ा का स्वाद

Fri, 03 Jul 2020 08:50 AM IST
Krishan Singh रतन कटोच, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सिस्सू में सीएम ने चखा चिलड़ा का स्वाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में पारंपरिक चिलड़ा(स्थानीय व्यंजन) का स्वाद लिया। इन्हें लाल आलू और नमकीन चाय भी परोसी गई। सिस्सू में चंद्राघाटी के महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की थी। शिमला से मंडी होकर सिस्सू पहुंचे मुख्यमंत्री को लाहौल का प्राचीन व्यंजन चिलड़ा और लाल आलू के साथ धनिया से बनी चटनी खिलाई गई। महिलाओं ने लुप्त होने की कगार पर पहुंचे कठू से बने घाटी के पारंपरिक व्यंजन चिलड़ा परोसा गया।

विज्ञापन


इसे मुख्यमंत्री ने सराहा और स्वादिष्ट बताया। सीएम के साथ कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा तथा विधायक सुरेंद्र शौरी ने चिलड़ा की खूब तारीफ की। गोविंद सिंह ने कहा कि वह लाहौल के दौरे में चिलड़ा का स्वाद लेना नहीं भूलते। मुख्यमंत्री ने शिमला रवाना होने से पहले इसी साल दोबारा लाहौल का दौरा करने का वादा किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का सिस्सू पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें