फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रहा क्लस्टर संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ पंचायतों की महिलाओं ने टुटू-मजठाई में खोला क्लस्टर स्तरीय संघ का मुख्यालय
विज्ञापन

सजावटी सामान समेत व्यंजन बनाने का मिलेगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे टुटू विकास खंड की आठ पंचायतों की महिलाओं ने टुटू-मजठाई में वीरवार को हिमालयन क्लस्टर स्तरीय संघ का मुख्यालय खोला। कार्यक्रम में पंचायत टुटू-मजठाई के प्रधान उत्तम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यालय के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की राह पर अग्रसर किया जाएगा। इसमें महिलाओं को आचार, चटनी समेत अन्य व्यंजनों को बनाने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को अन्य सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आठ पंचायतों में टुटू-मजठाई, गिरब-खुर्द, चायली, सांगटी, नेरी, बागी, धमून और चनोग शामिल हैं। यह संस्था राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित की जा रही है। हिमालयन क्लस्टर लेवल फेडरेशन की प्रधान गुलदावरी ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था ग्रामीण महिलाओं को अपनी आजीविका अर्जित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के खाद्य और हस्तशिल्प के उत्पादों का प्रशिक्षण दिलाती हैै। संस्था से जुड़ी कई महिलाओं शिमला ग्रीष्मोत्सव और अन्य अवसरों पर स्टॉल लगाकर डेढ़ से तीन लाख की कमाई कर चुकी है। संस्था की सचिव दीपशिखा ने बताया के उनकी संस्था की कई महिलाएं एनआरएलएम के तहत बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा रही हैं। इस योजना का कार्यान्वयन राज्य स्तर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला स्तर पर जिला मिशन प्रबंधन इकाई तथा खंड स्तर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें