फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बादल फटे, आधी रात को घर छोड़कर भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कई इलाकों में देर रात मूसलाधार बारिश ने बड़ी तबाही मचाई। बादल फटने से लोगों को आधी रात को घर छोड़कर भागना पड़ा। वीरवार रात और शुक्रवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश से शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के किंफी और किन्नौर जिले के तिश्तीवांग, धारंगपी और लेफा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रामपुर के किंफी गांव में एक दर्जन घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन


लोग आधी रात को अपने घर छोड़ रिश्तेदारों के यहां पहुंचे। किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र रूपी में बादल फटने से तिश्तीवांग से धारंगपी तक शिगारचा नाले के आसपास के एक दर्जन ग्रामीणों के सेब बागीचे और खेत बह गए हैं। शिगारचा और हुरूआ गांव में पांच घरों को गिरने का खतरा बना हुआ है। हुरूआ में निर्माणाधीन महिला मंडल भवन मलबे में दब गया है। टेर नारायण देवता मंदिर परिसर की दोनों दीवारें गिर गई हैं।
विज्ञापन

हाइवे भी हुआ ठप, दंपति बहे

उधर, जगह-जगह भूस्खलन से निगुलसरी में हाईवे 10 घंटे बंद रहा। सोलन जिले के बद्दी की खोखरा नदी में जलस्तर बढ़ने से खेड़ा निला गांव को खतरा पैदा हो गया है। तेज बहाव से एक मकान के तीन कमरे बह गए हैं। घर में मौजूद दंपति ने कड़ी मशक्कत के बाद अपनी जान बचाई है। उधर, नाहन के कंडा नाले में आए तेज बहाव की चपेट में आकर दंपति बह गया।

इनके शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मंडी के कटौला के बागी खड्ड का बहाव मुड़ने से पुराना कटौला और निचला संदोआ गांव में एक दर्जन घर और मस्जिद खतरे की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें