फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विश्व पर्यावरण दिवस पर चंबा में चलाया सफाई अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Mon, 05 Jun 2023 03:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 चंबा चौगान में जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन
चंबा में चलाया सफाई अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चंबा चौगान में जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए उपायुक्त कार्यालय चंबा के 100 कर्मचारियों, विभिन्न निजी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया।

विज्ञापन


उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि चंबा जिला का मुख्यालय में स्थित चंबा चौगान को स्वच्छ और सुंदर रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। शहर में आने वाले लोग भी अक्सर छोटे से छोटा कचरा चौगान में फैंककर चले जाते हैं।  उपायुक्त चंबा ने लोगों से अपने घरों के आसपास, मोहल्लों, कार्यालयों में साफ-सफाई रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें