फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनरों को जल्द दिया जाए एरियर

Sat, 03 Jun 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पेंशनर वेलफेयर एसोस‌िएशन की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की खंड इकाई चंबा ने सरकार से 31 दिसंबर 2015 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। पेंशनरों ने निर्णय लिया कि एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे-फिकसेशन के बारे में सरकार को पत्र लिखकर मांग की जाए कि उनकी पे-फिकसेशन शीघ्र की जाए। ओबराय ने कहा कि कई विभागों में चिकित्सा बजट न आने के कारण पेंशनरों के मेडिकल बिल दो-तीन सालों से लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि मेडिकल बिलों की अदायगी के लिए बजट प्रदान कर वरिष्ठ नागरिकों को जल्द राहत प्रदान की जाए। ओबराय ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार वित्तीय संकट से गुजर रही है लेकिन राज्य के पेंशनरों की मांगों का निपटारा करना भी सरकार का दायित्व बनता है। बैठक की अध्यक्षता जिला और खंड इकाई चंबा के प्रधान पीसी ओबराय ने की। इसमें सर्वप्रथम पिछले कुछ माह में मृत्यु के आगोश में समा चुके पेंशनरों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं। बैठक में टीआर महाजन, लक्ष्मी चंद ठाकुर, केवल कृष्ण ठाकुर, लेखराज, पीएल ठाकुर, भीमसेन शर्मा, बजीर चंद शर्मा, एसके गुप्ता, करतार बड़ोत्रा, शक्ति प्रसाद शर्मा, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें