वहीं, इसके तहत पंचायत स्तर पर स्वच्छ गृहियों के स्वच्छ गृही कार्यक्रम में पंचायत के बाशिंदे विभिन्न स्वच्छता कार्यों में अपना सहयोग देंगेे। इनमें सार्वजनिक शौचालय बनाना, सोख पिट, वर्मी कंपोस्ट, डंपिग साइट सहित अन्य कार्यों में यह लोग श्रमदान देंगे।
जागरूकता बढ़ाने के अलावा क्षेत्रवार सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पीओ डीआरडीए हमीरपुर सुनील चंदेल का कहना है कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता गृहियों के स्वच्छ गृही कार्यक्रम 25 सिंतबर को लांच किया जाएगा।
प्रदेशभर की पंचायतों में बनाए गए स्वच्छता दूत इसके तहत कम से कम सौ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके साथ श्रमदान करेंगे।