शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की। शशांक मूल रूप से हमीरपुर जिले से संबंधित हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बुधवार को शिमला में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की।
विज्ञापन
शशांक मूल रूप से हमीरपुर जिले से संबंधित हैं। वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी इस परोपकारी कार्य के लिए उदारतापूर्वक अंशदान की प्रेरणा मिलेगी।