फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा शिमला में सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त के साथ हुई बैठक कारोबारी राजी, स्मार्ट सिटी के तहत चौड़ी की जाएगी सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चौड़ा करने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। नगर निगम ने इसके लिए दुकानदारों को राजी कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाजार के कारोबारियों को भी बुलाया गया। इनकी दुकानें सड़क चौड़ी करने के काम में आड़े आ रही हैं। छोटा शिमला बाजार में मंदिर के पास इनकी मिठाई और केमिस्ट की दुकानें हैं। बैठक में आयुक्त ने दुकानदारों की बात सुनी। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें पहले दुकान चलाने के लिए उचित जगह दी जाए। आयुक्त ने बताया कि इन्हें नगर निगम के व्यावसायिक परिसर में जगह देंगे। इसके बाद दूसरी जगह उपलब्ध होने पर वहां शिफ्ट किया जाएगा। इनका कारोबार प्रभावित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। कारोबारियों के राजी होने से अब मंदिर के पास तंग सड़क को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाजार के ज्यादातर तंग स्थानों को चौड़ा कर दिया गया है। सुबह शाम सचिवालय और दूसरे सरकारी कार्यालयों के लिए इस सड़क पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है जिससे अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें