फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सफाई करने न अफसर पहुंचे और न कर्मचारी इंतजार करते रहे पार्षद-लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मज्याठ वार्ड का मामला, कांग्रेस पार्षद बोलीं-दिखावे के अभियान चला रहा नगर निगम
विज्ञापन

लोगों को बुलाकर न अफसर आए और न पर्याप्त कर्मचारी भेजे, वापस लौटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर शहर में चल रहे सफाई अभियान को लेकर मज्याठ में बुधवार को खूब विवाद हुआ। नगर निगम ने पार्षद समेत स्थानीय लोगों को पूर्वाह्न 11:00 बजे सफाई अभियान के लिए इकट्ठा होने को कहा था। सभी लोग समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

यह अभियान शुरू करने के लिए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का इंतजार करते रहे लेकिन निगम की ओर से सिर्फ तीन कर्मी मौके पर पहुंचे। इस पर लोग भड़क गए। बोले कि आम जनता सारे काम छोड़कर मदद के लिए आगे आई है लेकिन निगम की अपनी व्यवस्था ढीली है। मज्याठ से कांग्रेस पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि नगर निगम दिखावे के अभियान चला रहा है। जब लोग सहयोग के लिए तैयार हैं तो निगम की अपनी व्यवस्था लचर है। सफाई अभियान के लिए बुधवार का दिन तय किया गया था। निगम को फील्ड कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। विरोध के बाद प्रशासन कर्मचारी भेजने के दावे करता रहा लेकिन दोपहर तक और स्टाफ नहीं आया। ऐसे में लोग वापस लौट गए। कहा कि वार्ड में पहले ही सफाई के लिए कर्मचारी कम हैं। अब अभियान चलाने तक के लिए निगम टीम नहीं भेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें