अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह ने जिला शिमला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क इस कदर फैला रखा था कि उसने समाज के हर वर्ग में पैठ बना ली थी। हैरानी की बात है कि इसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। पुलिस ने जांच में मिले तथ्यों के आधार पर दावा किया है कि पुलिस कर्मी भी नशा तस्करी में संलिप्त था। इसके अलावा कारोबारी, छात्र, टैक्सी ऑपरेटर और सरकारी कर्मचारी भी शाह के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। इसमें से कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कइयों को पकड़ने के लिए तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
संदीप शाह नशा तस्कर गिरोह में पुलिस कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से पड़ताल कर रही है। अभी तक 35 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी।- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला