फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Cafe: कंगना को नए कैफे खोलने के लिए केरल कांग्रेस ने बधाई, भड़के लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट

Thu, 13 Feb 2025 04:54 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

केरल कांग्रेस ने कंगना रनौत के नए कैफे के लिए उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। ऐसे में ये मामला काफी चर्चा में आ गया है कि आखिर कांग्रेस कंगना को बधाई क्यों दे रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कंगना रनौत का नया कैफे। - फोटो : Kangana Ranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने नए कैफे 'द माउंटेन स्टोरी' के लॉन्च की घोषणा की है। कंगना रनौत ने इसे अपना लंबे समय से संजोया सपना बताया है। यह कैफे 14 फरवरी, यानी वैलेंटाइन डे पर आम जनता के लिए खुलने जा रहा है।

विज्ञापन




कंगना रनौत के इस कैफे को लेकर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच एक हटके बात ये है कि कांग्रेस ने भी कंगना रनौत को बधाई दी है। जी हां केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर कंगना को बधाई दी है। कांग्रेस ने लिखा कि ''हमें आपके नए 'शुद्ध शाकाहारी' रेस्तरां के बारे में जानकर खुशी हुई। आशा है कि आप सभी पर्यटकों को कुछ बेहतरीन हिमाचली शाकाहारी व्यंजन परोसेंगे। इस उद्यम के लिए सभी सफलता की कामना करते हैं।''

केरल कांग्रेस के इस ट्वीट को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। कुछ यूजर्स कंगना के पक्ष में खड़े दिखे तो कुछ लोगों को कंगना के विरोध में कमेंट किए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'क्या यह अकाउंट हैक कर लिया गया है?' वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि ''कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी ऐसे मूर्खों के कारण चुनाव हारते रहते हैं जो उनके सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहे हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत मूल रूप से जिले के सरकाघाट के भांबला की रहने वाली हैं। इसके अलावा कंगना ने मनाली में भी अपना घर बनाया है। यहां पर कंगना ने कैफे खोला है। वहीं, अब होटल भी खोलने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने यहां पर जमीन खरीदी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें