प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के आउट गेट के नए दरवाजे चांदी के होंगे।
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के आउट गेट के नए दरवाजे चांदी के होंगे। इन दरवाजों पर 50 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें 38 किलो चांदी पंजाब के एक श्रद्धालु ने दान की है।
12 किलो चांदी मंदिर न्यास की ओर से लगाई जा रही है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि चांदी से बनाए जा रहे चार दरवाजे बेहद आकर्षक ढंग से तैयार किए जा रहे हैं।
इन दरवाजों पर इस्तेमाल होने वाली 38 किलो चांदी पंजाब के फिरोजपुर के श्रद्धालु किशन मित्तल ने दान की है। इससे पहले भी उक्त श्रद्धालु ने 12 लाख का गेट और मंदिर के गुंबद पर सवा किलो सोना अर्पित किया था। फिलहाल दो दरवाजे बनकर तैयार हैं।