फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर फेस्टिवल का आगाज आज, ये करेंगे आपका मनोरंजन

Tue, 07 Jun 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पहली स्टार नाइट में बॉलीवुड सिंगर देव नेगी और सौरबी देब बर्मा लोगों को नचाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल का आगाज आज होगा। इस बार आयोजकों ने दो स्टार नाइट रखी हैं। पहली स्टार नाइट में बॉलीवुड सिंगर देव नेगी और सौरबी देब बर्मा लोगों को नचाएंगे। समर फेस्टिवल में अर्शप्रीत कौर और नूरा सिस्टर्स दूसरी स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण रहेंगी। गायक अनुज शर्मा और गीता भारद्वाज भी नाटी डालेंगे। इसके अलावा नाटी किंग ठाकुर दास राठी भी रंग जमाएंगे।
विज्ञापन


समर फेस्टिवल 11 जून तक चलेगा। पहले दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौजूद रहेंगे। पांच दिवसीय सांस्कृतिक संध्याएं दो सेशन में होंगी। शाम 6 बजे से लेकर 8 बजे तक लोकल कलाकारों को मौका दिया जाएगा। इसके बाद 8 बजे से लेकर 10 बजे तक स्टार कलाकारों को मौका मिलेगा।

जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए हैं। यहां करीब 3 हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। पहली संध्या छह बजे से लेकर रात बारह बजे तक चलेगी। चार सांस्कृतिक संध्याएं शाम छह बजे से रात दस बजे से तक रहेगा।
विज्ञापन


सेपू-बड़ी और चना-मदरा का लुत्फ
आशियाना रेस्टोरेंट मैनेजर किशोर शर्मा ने बताया कि रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से फूड स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें पर्यटकों के लिए कई व्यंजन परोसे जाएंगे।

समर फेस्टिवल के पहले दिन सैलानी कांगड़ी चना मदरा का स्वाद लेंगे। इसके अलावा चिकन अनारदाना, सेपू -बड़ियां, दाल माश, राइस, बदाणा भी तैयार किया जाएगा। यह स्टॉल दोपहर बारह बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। इस बार सस्ती दरों में पहाड़ी थाली परोसी जाएगी।

स्टार नाइट में ये भी मचाएंगे धूम
समर फेस्टिवल की स्टार नाइट के लिए पहाड़ी कलाकार ठाकुर दास राठी और लेमन बैंड लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां देंगे। तीसरी  नाइट में फैशन शो और चौथी में पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा, कुलदीप शर्मा और कृतिका तन्वर धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें