फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति: दारचा में बिना वीजा के पकड़ी चीन की महिला, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 23 Jul 2022 08:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

महिला चीन की नागरिक है, जिसके पास भारत में रहने की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी। वह दो वर्ष से भारत में बिना वीजा रह रही थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-लेह हाईवे पर लाहौल-स्पीति की पुलिस चेक पोस्ट दारचा में एक टैक्सी में चीन की महिला बिना वीजा के साथ पकड़ी गई। केलांग पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को एक टैक्सी सवारियां लेकर मनाली से लेह जाने के लिए दारचा पहुंची। दारचा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस ने वाहन व इसकी सवारियों को चेक किया। इसमें एक विदेशी महिला भी बैठी थी। उससे पूछताछ कर इसका पासपोर्ट व भारतीय वीजा चेक किया तो महिला चीन की नागरिक निकली, जिसके पास भारत में रहने की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी। वह दो वर्ष से भारत में बिना वीजा रह रही थी।

पुलिस का एक जांच दल मौके पर पहुंचा और महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने कहा कि सामरिक दृष्टि से जिला का अधिक महत्व होने के कारण चेक पोस्टों में हर आने-जाने वालों की जांच की जाती है। चीन की महिला भी इसी जांच के दौरान पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें