फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी की हत्या: हंसने की वजह बनी मारपीट का कारण

Sat, 23 Jul 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पत्थर लगने के बाद पार्वती नदी में लापता नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस अब स्थानीय रेस्क्यू टीम की मदद से नदी का कोना-कोना छान रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरशैणी से खीरगंगा घूमने जा रहे हरियाणा के पांच पर्यटकों पर हुए पथराव में लापता रोहित का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हंसने की वजह मारपीट का कारण बताया जा रहा है। इसमें 17 साल के नाबालिग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के कारण बरशैणी-खीरगंगा ट्रैक के बीच आने वाले आईस प्वाइंट पर पांचों पर्यटक बारिश की वजह से यहां रुके थे और आपस में बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


जब वह हंस रहे थे तो यहां मौजूद हमलावरों को लगा कि वे हंसकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इसके बाद विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। पत्थर लगने के बाद पार्वती नदी में लापता नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस अब स्थानीय रेस्क्यू टीम की मदद से नदी का कोना-कोना छान रही है, लेकिन पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर होने से रेस्क्यू दल के लिए नदी में उतरना खतरनाक साबित हो सकता है।

हादसे की सूचना के बाद लापता नाबालिग के परिजनों के सदस्य भी मणिकर्ण पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि रोहित के भाई और मामा सहित छह से सात लोग हरियाणा के रोहतक से पार्वती घाटी पहुंचे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस स्थानीय रेस्क्यू दल के साथ तलाश कर रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि सभी लोगों को कोर्ट में पेश किया गया और 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें