फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ईंट से घायल बच्चा आईसीयू में दाखिल, मां बोलीं-न्याय दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली में स्कूल जाते समय ईंट गिरने से हुआ है घायल
विज्ञापन

पिता बोले, निर्माण कार्य के दौरान बरतें एहतियात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली में सिर पर ईंट लगने से घायल 14 वर्षीय छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार आईसीयू में चल रहा है। छात्र की मां ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिता तरुण कुमार ने बताया कि उनके बेटे को अभी तक 11 यूनिट ब्लड चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि जहां पर बच्चे के सिर पर ईंट लगी वहां पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए थे। इस वजह से उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की कि ऐसी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर राहगीरों तथा आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं। मां ने रोते हुए सिर्फ इतना कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने इस मामले में संजौली पुलिस स्टेशन के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की है जब 14 साल का छात्र स्कूल से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान संजौली में रास्ते से गुजरते हुए भवन से एक ईंट गिरी जो छात्र के सिर पर जा लगी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से छात्र को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की छानबीन शुरू की। पिता की ओर लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें