फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ हुए मुख्य सचिव, दस दिन बाद करेंगे ज्वाइन

Thu, 23 Apr 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव पी मित्रा करीब दस दिन बाद मई के पहले सप्ताह में ज्वाइन कर लेंगे। वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की सलाह पर वे आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मित्रा को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ब्रेन हैमरेज का अटैक पड़ा था। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पिछले सप्ताह ही रिलीव कर दिया था। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अमर उजाला से बातचीत में मित्रा ने कहा कि अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है। केवल डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मई के पहले सप्ताह में ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन


उधर, मुख्य सचिव पी मित्रा के वापस आने की सूचना से प्रदेश के आईएएस की एक लाबी में बेचैनी बढ़ गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी को मुख्य सचिव का चार्ज देने पर अफसरों की एक लाबी ने राजनीति शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव पी मित्रा के अवकाश पर जाने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी को चार्ज थमा दिया था।

इसका कारण यह था कि जहां आरके जैन पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, वहीं दीपक सानन पर एचपीसीए मामले में आरोपी होने के कारण उन्हें चार्ज दे पाना सरकार के लिए संभव नहीं था।

उधर, अजय मित्तल ने केंद्र में जाने के लिए आवेदन किया है। इसे प्रदेश सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल दिया जा चुका है। ऐसे में सरकार की ओर से विनीत चौधरी को मुख्य सचिव का चार्ज दिया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें