फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई की कंपनी में अफसर बनी हिमाचल की बेटी

Thu, 23 Apr 2015 11:25 AM IST
सतीश डढवाल/ अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के देहरा की पूजा ठाकुर को मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ा पद मिला है। कंपनी में चीफ फाइनेंसिंग ऑफिसर का पद संभालने के लिए वह 16 मई को वह दुबई रवाना होंगी।
विज्ञापन


हालांकि, वह दुबई में चीफ फाइनेंसिंग आफिसर (सीएफओ) के पद पर ज्वाइन देकर नोएडा लौट आई हैं। नोएडा स्थित ग्लैक्सो स्मीथलाइन मल्टीनेशनल कंपनी में फाइनेंसिंग निदेशक के पद पर तैनात थीं।

उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए कंपनी ने दुबई में चीफ फाइनेंसिंग ऑफिसर के पद पर भेजा है। वह वहां से संबंधित कंपनी के 17 देशों में कामकाज को देखेंगी।

वह मिड ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीकी देशों में कंपनी के फैले फाइनेंसिंग से संबंधित कामकाज देखेंगी। पंचायत ढलियारा के सूरजपुर (डेही पुखर) निवासी पूजा ठाकुर की अधिकतर पढ़ाई पटियाला (सेंट पीटर अकादमी), नोएडा (समर विला स्कूल) और दिल्ली (जानकी देवी कॉलेज) में हुई है।
विज्ञापन


पूजा के पिता ईश्वर पाल सिंह सीनियर बैंक ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। माता हेमलता गृहिणी हैं। पूजा का विवाह पृथ्वी राज सिंह से हुआ है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पूजा के पिता ईश्वर पाल सिंह ने बताया कि अभी उनकी बेटी नोएडा में है।

शीघ्र वह उनसे मिलने घर आएंगी। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। इस तरह के पद पर कभी पैप्सीको कंपनी सीईओ इंदिरा नूई भी रह चुकी हैं। ईश्वर पाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा आदित्य भी यूएसए में एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में ऊंचे पद पर तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें