फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को तीन महकमों से अटैच किया

Wed, 11 Jan 2023 10:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मंत्रियों को पोर्टफोलियो देने से पहले ही मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को तीन महकमों सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग से अटैच किया गया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रियों को पोर्टफोलियो देने से पहले ही मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को तीन महकमों सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग से अटैच किया गया है। कार्मिक विभाग में विशेष निजी सचिव सुखराम को मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार के कार्यालय में ट्रांसफर किया गया है।  कार्मिक विभाग में वरिष्ठ निजी सचिव सतिंद्र कुमार को मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के कार्यालय में ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन


कुलदीप पठानिया बने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष
प्रदेश सरकार ने हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक धर्मशाला का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। पठानिया को सरकार की ओर से बैंक के निदेशक मंडल में नामांकित किया गया है। सहकारिता विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। बैंक के चेयरमैन पद पर हमीरपुर से ताजपोशी होने से कांगड़ा जिले के नेताओं की एक और आस टूट गई है।

पठानिया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर से कांग्रेस की टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं में पठानिया भी शामिल थे। हालांकि, इन्होंने टिकट न मिलने पर बगावत नहीं की। कांग्रेस की मजबूती के लिए क्षेत्र में काम किया। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से पठानिया सुक्खू के समर्थन में डटे रहे।
विज्ञापन


बुधवार को कुलदीप सिंह पठानिया को उनकी निष्ठा का इनाम मिला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा और लाहौल-स्पीति में शाखाएं हैं। धर्मशाला में बैंक का मुख्यालय है। बैंक की माली हालत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। पठानिया इससे पहले कांगड़ा बैंक के निर्वाचित निदेशक और वाइस चेयरमैन के पद पर भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें