फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ने लांच किया फेक न्यूज रोकने के लिए वेबपोर्टल

Thu, 09 Apr 2020 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने लांच किया वेबपोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म असत्यापित सूचना दे रहे हैं। इससे लोगों में डर फैल रहा है। सीएम ने कोविड-19 से संबंधित फर्जी और असत्यापित सूचनाओं की जानकारी अपलोड करने के लिए गुरुवार को वेब पोर्टल fakenews.hp.gov.in लांच किया, जिससे ऐसी सूचनाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया है कि समाचार मीडिया, विशेष रूप से कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म कोविड-19 से संबंधित असत्यापित जानकारी को प्रसारित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


 उन्होंने सभी मीडिया प्लेटफार्मों और सभी हितधारकों से अफवाह और असत्यापित खबरें न फैलाने और लोगों को सत्यापित जानकारी देने में सरकार के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में सूचना उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस तरह की जानकारी किसी गुमनाम व्यक्ति की ओर से न दी जाए, इस वेब पोर्टल में कई सिक्योरिटी फीचर्स जैसे ओटीपी इत्यादि का प्रावधान रखा गया है।

लोग कोविड-19 से संबंधित मीडिया में प्रसारित की जा रही फर्जी और अप्रमाणित सूचनाओं की जानकारी fakenews-unit@hp.gov.in ई-मेल आईडी या व्हाट्सऐप नंबर 9816323469 पर दे सकते हैं। उन्होंने लोगों आग्रह है कि वे कोविड-19 से संबंधित किसी भी मीडिया प्लेटफार्म की ओर से प्रचारित अथवा प्रसारित की जा रही सूचना को ऐसे माध्यम से सरकार की ओर से गठित फेक न्यूज मॉनीटरिंग यूनिट के संज्ञान में लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाचार पत्रों, टेलीविजन न्यूज चैनलों और डिजिटल, सोशल मीडिया की ओर से कोविड-19 से संबंधित तथ्यपरक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें