फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEC Rajiv Kumar: समय पूर्व और कितने चरण में चुनाव पर दिल्ली में लेंगे फैसला

Sat, 24 Sep 2022 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की तीन सीटों में 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का सुझाव सभी दलों के नेताओं ने दिया है।
विज्ञापन
प्रेस सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव समय पूर्व और कितने चरण में कराए जाएंगे, यह फैसला चुनाव आयोग दिल्ली में लेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता में यह बात कही। गत दिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने अलग-अलग बैठकों में आयोग को अवगत कराया है कि नवंबर मध्य में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। जनजातीय क्षेत्रों की तीन सीटों में 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का सुझाव सभी दलों के नेताओं ने दिया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव के दौरान आयकर, आबकारी, पुलिस, खनन विभाग, बैंकों  और एयरपोर्ट प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के शराब व अन्य माफिया और ऐसे 2,200 अपराधियों पर नजर रखने को कहा है, जिनका पुलिस के पास रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि 142 मतदान केंद्रों में महिलाएं तैनात रहेंगी और सुरक्षा भी महिला पुलिस के हाथ ही करेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अपने अपराध सार्वजनिक करने के लिए तीन बार विज्ञापन देना होगा और संबंधित पार्टी को भी यह करना अनिवार्य है। प्रदेश में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को पूरा हो रहा है। प्रदेश में 48 सामान्य, 17 अनुसूचित जाति और तीन जनजातीय विधानसभा क्षेत्र हैं।
विज्ञापन


राज्य में कुल 53.0 80 लाख वोटर पंजीकृत हैं। पुरुष 27,23,843 और महिला वोटर 26,64,569 हैं। इनमें 100 साल से ज्यादा उम्र के 1,294 वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई अधिकारी निष्पक्षता से चुनाव नहीं करवाता है तो उसकी व्यक्तिगत जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में 7,880 मतदान केंद्र हैं। इनमें से ग्रामीण इलाकों में 7,235 मतदान केंद्र हैं। 

ईवीएम से अब तक 36 करोड़ वोट डले, कोई खामी नहीं
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से अभी तक कुल 36 करोड़ वोटरों ने अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया है। देश में ईवीएम से कुल 11 विधानसभा चुनाव कराए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मशीनों की चेकिंग के बाद किसी भी प्रकार की खामी नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें