फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजा चिंतपूर्णी मंदिर

Sun, 15 May 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)

सार

मां चिंतपूर्णी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। सोमवार को मंदिर में भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए धाम शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
दर्शन के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां छिन्नमस्तिका का सोमवार को जन्मोत्सव है। इस उपलक्ष्य में चिंतपूर्णी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। कोरोना काल के बाद बिना कोविड प्रतिबंधों के इस बार मां छिन्नमस्तिका का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन


मंदिर में केक और पेस्ट्री आदि ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट 16 मई को सुबह चार बजे से देर रात तक दर्शनों के लिए खोले जाएंगे। मां छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह साढ़े सात बजे पुजारियों ने मंदिर में हवन डालना शुरू किया। यह रविवार को रात भर चलेगा। 

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकेंगे। इस दौरान वह यज्ञ में आहुतियां भी डालेंगे। सोमवार दोपहर को मंदिर प्रशासन लंगर हाल में विशेष तौर पर पहाड़ी धाम का आयोजन करेगा। इस दौरान मां चिंतपूर्णी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। सोमवार को मंदिर में भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए धाम शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, मंदिर में तैनात वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि मां छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालु मंदिर में हलवा, पूरी, फल आदि माता रानी के दरबार में चढ़ा सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पेस्ट्री और केक मंदिर में न लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें