फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन बरागटा बोले- परिवारवाद नहीं, सोची-समझी साजिश से काटा मेरा टिकट

Tue, 12 Oct 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू

सार

चेतन ने यह बात दरकोटी, निहारी, बागडुमैहर व महासू में जन संपर्क अभियान के दौरान कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की गईं। चेतन बरागटा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता खुलकर प्रचार में आ गए हैं। 
विज्ञापन
चेतन बरागटा आजाद उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से बागी होकर हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे चेतन बरागटा ने कहा कि उनका टिकट परिवारवाद के कारण नहीं, सोची-समझी साजिश के तहत काटा गया है। इसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। जल्द ही सारी बातें क्षेत्र की जनता के बीच रखूंगा। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के 15 दिन के अंदर मुझे पार्टी के शीर्ष नेताओं ने फील्ड में उतारा।

विज्ञापन


तीन माह तक पार्टी का उम्मीदवार बनाकर पूरे जुब्बल नावर कोटखाई में घुमाया गया और बाद में उन्हें हटा दिया गया। चेतन ने यह बात दरकोटी, निहारी, बागडुमैहर व महासू में जन संपर्क अभियान के दौरान कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की गईं। चेतन बरागटा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता खुलकर प्रचार में आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें