मैच में बिजमल ने सिरमौरी टाइगर्स को शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में चल रही एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को प्रतियोगिता में 7 मुकाबले खेले गए। चीता इलेवन समिट्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है।
आयोजकों के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को 7 मुकाबले खेल गए। इसमें पहला मुकाबला विडींज इलेवन एचपी टूरिज्म और टाइटम ऑफ लेबर एंड एंपलॉयमेंट के बीच खेला गया। इसमें टाइटम ऑफ लेबर एंड एंपलॉयमेंट ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में दूसरा मुकाबला सहारा परिवार बिजमल और सिरमौरी टाइगर्स के बीच खेला गया। इसमें सहारा परिवार बिजमल ने जीत हासिल की। इसमें बाद दिन का तीसरा मुकाबला चीता इलेवन समिट्री और एनसीसी मशरइंग के बीच खेला गया। इसमें चीता इलेवन समिट्री ने जीत का परचम लहराया। वहीं चौथा मुकाबला योग शहर अनाडेल और वाइयुम इलेवन के बीच खेला गया। इसमें योग शहर अनाडेल ने जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए। दूसरे राउंड का मुकाबला सहारा परिवार बिजमन और टाइटम ऑफ लेबर एंड एंपलॉयमेंट के बीच खेला गया। इसमें सहारा परिवार बिजमल ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला चीता इलेवन समिट्री और योग शहर अनाडेल के बीच खेला गया। इसमें चीता इलेवन ने जीत हासिल की। इसके बाद प्रतियोगिता में प्री-क्वार्टर मुकाबला सहारा परिवार बिजमल और चीता इलेवन समिट्री के बीच खेला जाएगा। इसमें चीता इलेवन ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।