शिमला। राष्ट्रपति निवास मशोबरा में सोमवार को वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थी, सेना के जवान, चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। उत्सव की मुख्य आकर्षण स्टार परफॉर्मर नेहा दीक्षित रहीं। मंच संचालन पवन द्रागटा ने किया जिन्होंने अपनी प्रभावी शैली से कार्यक्रम को गति दी। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक विरासत की झलक देखने को मिली। मारिया मोंटेसरी स्कूल कुफरी, मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली और आईटीआई मशोबरा के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, देशभक्ति गीत और लोक प्रस्तुतियों से सराहना बटोरी। प्रबंधक संजू डोगरा ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य हिमाचली संस्कृति और राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देना है। संवाद