फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के बाद पनीर सस्ता, दूध भी घटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध सप्लायरों ने हिमाचल में पनीर के रेट घटा दिए हैं। पनीर के एक किलो पर 25 रुपये कम कर दिए गए हैं। इससे हिमाचल के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिली है। ये रेट डीजल के दाम कम होने के बाद ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट घटने के कारण घटे हैं।
विज्ञापन


इसी के साथ ही दूध के दाम भी दो रुपये प्रति लीटर घटाने की तैयारी है। वेरका कंपनी का पनीर का 200 ग्र्राम का पैकेट पहले 62 रुपये मिलता था और अब यह 57 रुपये में मिलेगा। सुपर कंपनी का 200 ग्राम का पैकेट पहले 65 रुपये में मिलता था।

इसका रेट भी 60 रुपये कर दिया गया है। कुछ अन्य कंपनियों ने भी 200 ग्राम के पैकेट पर पांच-पांच रुपये कम किए हैं। इस तरह से एक किलो पर 25 रुपये कम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कफेड नहीं घटाएगा रेट

सुपर कंपनी के सेल्स मैनेजर विक्रम शर्मा ने कहा कि पनीर के रेट 25 रुपये प्रति किलो घटाए गए हैं। वेरका दूध के शिमला के वितरक गिरीश शर्मा ने भी इसी दर से पनीर के दाम घटाने की पुष्टि की।

वहीं हिमाचल में मिल्कफेड पनीर के रेट नहीं घटाएगा। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक एके ठाकुर ने कहा है कि मिल्कफेड पहले से ही पनीर के 200 ग्राम के एक पैकेट की बिक्री 53 रुपये में कर रहा है। यह निजी कंपनियों के घटाए रेट से भी कम है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों ने बीच में रेट बढ़ाए थे, जबकि मिल्कफेड ने कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें