फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से सीधी खरीदकर डिपुओं में मिलेगा सस्ता गेहूं और चावल, हिमाचल सरकार ने लिया फैसला

Wed, 29 Sep 2021 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल सरकार अब प्रदेश के किसानों से गेहूं और धान की सीधी खरीद करेगी। इसके बाद गेहूं की पिसाई और धान की थ्रेसिंग कर डिपुओं में उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार किसानों से 19.50 रुपये प्रतिकिलो धान की खरीद अक्तूबर से शुरू कर देगी।
विज्ञापन
डिपुओं में मिलेगा सस्ता गेहूं और चावल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को प्रदेश में उगाया गया गेहूं और चावल डिपुओं में सस्ता मिलेगा। सरकार अब प्रदेश के किसानों से गेहूं और धान की सीधी खरीद करेगी। इसके बाद गेहूं की पिसाई और धान की थ्रेसिंग कर डिपुओं में उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार किसानों से 19.50 रुपये प्रतिकिलो धान की खरीद अक्तूबर से शुरू कर देगी। प्रदेश में इस समय 3 लाख मीट्रिक टन धान और गेहूं की पैदावार हो रही है। डिपो में इस समय 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल की आवश्यकता है। ऐसे में किसान ज्यादा से ज्यादा गेहूं और धान की पैदावार करें, ताकि उन्हें अच्छे दाम मिलें। इससे किसानों की आय दोगुना होगी।

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: मंडी लोकसभा सीट पर सीएम जयराम और वीरभद्र परिवार में प्रतिष्ठा की जंग

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अभी पंजाब, हरियाणा से गेहूं और चावल खरीदता है। इसके बाद इसे सब्सिडी पर हिमाचल प्रदेश को देता है। उपभोक्ताओं को आटा देने के लिए प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई करती है। राशन डिपुओं में अभी उपभोक्ताओं को करीब 9 रुपये किलो आटा और 10 रुपये किलो चावल दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आने वाली गाड़ी का किराया और लोड-अनलोड का खर्च बचेगा। प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा गेहूं और धान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो में अभी यह राशन मिलता है उपभोक्ताओं को
हिमाचल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा और 7 किलो चावल मिल रहा है। इसके अलावा तीन दालें (दाल चना, माश और मलका) दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) चीनी और एक  किलो नमक दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें