फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के शिक्षक देशराज को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

Sat, 25 May 2019 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका के शिक्षक देशराज को गुरुग्राम में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस 2019 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड गोल्डन ईरा इवेंट्स की ओर से दिया गया है।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य नवीन गुप्ता, नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के अध्यक्ष गुंजन मेहता और गोल्डन ईरा के अध्यक्ष कार्यक्रम में मौजूद रहे। देशराज राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका में कार्यरत हैं। वह बच्चों को नवाचारी गतिविधियों तथा खेल-खेल में शिक्षा देने पर बल दे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय बनाया है।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
देशराज अपनी आय का एक प्रतिशत बच्चों की सुविधाओं पर खर्च करते हैं। कंप्यूटर शिक्षा, संगीत शिक्षा और विभिन्न नवाचारों से शिक्षा देने पर बल दे रहे हैं। विद्यालय को बच्चों की सुविधाओं के अनुसार चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भी शिक्षक देशराज को बेहतरीन कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। 

शिक्षक देशराज ने यह सम्मान पाने पर नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल अध्यक्ष गुंजन मेहता, गोल्डन ईरा के अध्यक्ष पुष्कर, आओ संकल्प ले संस्था और समस्त ज्यूरी सदस्य का आभार प्रकट किया है। उन्होंने सहयोगी शिक्षक नेकराज का भी सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें